बुलंदशहर में युवक का अपहरण कर आंख फोड़ी:जमीनी विवाद में सिर और पैर कुचले, जंगल में फेंका; गंभीर हालत में भर्ती

Oct 18, 2026 - 17:20
0
बुलंदशहर में युवक का अपहरण कर आंख फोड़ी:जमीनी विवाद में सिर और पैर कुचले, जंगल में फेंका; गंभीर हालत में भर्ती
बुलंदशहर में कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर आंख फोड़ दिया। 14 अक्टूबर की रात मोबाइल ठीक कराकर गांव लौट रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने कार से अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने जंगल के किनारे ले गए। जिसके बाद बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उसकी एक आंख फोड़ दी, सिर फोड़ दिया और पैर तोड़ डाला। आरोपी ने अधमरी हालत में उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला अगौता थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला अख्तियारपुर में सागर राठी अपने परिवार के साथ रहता है। वह 14 अक्टूबर की रात 9 बजे बुलंदशहर से अपना मोबाइल ठीक कराकर गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मालागढ़ के पास पहुंचा, तभी कार सवार गांव के ही कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे कोतवाली देहात क्षेत्र के ताजपुर अंडरपास ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उसकी एक आंख फोड़ दी, सिर फोड़ दिया और पैर तोड़ डाला। अधमरी हालत में आरोपी उसे आसिफाबाद-चंदपुरा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। ​मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम ने घायल सागर को पहले गुलावठी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही आकाश उर्फ अक्कू, गौरव और विपिन पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों पर पहले से ही हत्या जैसे संगीन मुकदमे विचाराधीन हैं, इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने बताया- मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ……….. ये खबर भी पढ़िए…. सिद्धार्थनगर में सरकारी डॉक्टर बोले- मुझे फंसाया गया, अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हुई थी पिटाई; NEET स्टूडेंट से छेड़खानी का आरोप सिद्धार्थनगर में NEET की तैयारी कर रही युवती के प्राइवेट पार्ट छूने के आरोप में परिजनों ने सरकारी डॉक्टर की पिटाई कर दी। डॉक्टर खुद को बेकसूर बताते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बांसी कोतवाली तिराहे के पास 13 अक्टूबर का है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User