जौनपुर में कन्या पूजन आयोजित:पंडाल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के दर्शन किए
जौनपुर में सरायबीरू चौराहे पर सर्वशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से माता रानी के दरबार में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौ अलग-अलग स्वरूपों में सजी कन्याएं पंडाल में पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन किए। समिति के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सावन सोनकर, डॉ. आरके वर्मा, दिलीप सोनकर, रोशन सोनकर और गोपाल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)