बुलंदशहर पुलिस ने 101 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल:CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 25 लाख के फोन, दूसरे राज्यों तक की तलाश
बुलंदशहर पुलिस ने सितंबर में विशेष अभियान चलाकर 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। CEIR पोर्टल की मदद से हुई बरामदगी पुलिस के मुताबिक, भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतें दर्ज होती हैं। पोर्टल की मदद से ऐसे फोन को ट्रैक करने और बरामद करने में सहायता मिलती है। बुलंदशहर पुलिस ने इस अभियान में पोर्टल पर मिली शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित किया। दूसरे जिलों और राज्यों तक की तलाश अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक के दिशा-निर्देशों पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी क्राइम नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और आधुनिक तकनीक की मदद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ अन्य राज्यों में भी मोबाइल फोन की तलाश की। इस दौरान कुल 101 फोन बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जताया आभार खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ उनके दुरुपयोग को रोकना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)