फतेहपुर में पटेल सेवा संस्थान में बैठक:कथित अनियमितताओं पर चर्चा , छह प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई की मांग
फतेहपुर में पटेल सेवा संस्थान में कथित भ्रष्टाचार, चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता में अनियमितताओं को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मुकेशभाई पटेल, एडवोकेट पूजा सचान और आस्था पटेल ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव पारित किए। बैठक में पूर्व में हुए तीन चुनावों को अवैध घोषित करने, शुल्क जमा करने वाले सदस्यों को आजीवन सदस्यता देने और संस्थान की आय-व्यय का पारदर्शी ब्योरा प्रस्तुत करने की मांग की गई। इसके अलावा कथित अवैध अध्यक्ष से माफी मांगने, संस्थान के उत्तरी द्वार का नाम बदलने और वैध कार्यकारिणी के गठन तक चुनाव होने तक संस्थान का संचालन वैध कार्यकारिणी से कराने का प्रस्ताव भी शामिल रहा। बैठक में पदाधिकारियों से संस्थान की व्यवस्था में सुधार करने और उठाए गए मुद्दों पर उचित कदम उठाने की अपील की गई। इस मौके पर सतेंद्र प्रखर, नीलू, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)