बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर:पूर्व MLC ने जिलाध्यक्ष संग की समीक्षा, बोले- कार्यकर्ताओं की सक्रियता सफलता का आधार

Oct 14, 2026 - 15:08
0
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर:पूर्व MLC ने जिलाध्यक्ष संग की समीक्षा, बोले- कार्यकर्ताओं की सक्रियता सफलता का आधार
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार दोपहर एक बजे आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. असीम यादव ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए। डॉ. असीम यादव ने कहा कि चुनाव में संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रियता महत्वपूर्ण है। प्रत्याशी को कई जनपदों में जाना पड़ता है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी संभालनी होगी। स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन ही चुनाव में सफलता का आधार है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ की स्नातक एवं शिक्षक मतदाता सूची लेकर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारी दें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। किसी भी स्तर पर परेशानी आने पर पार्टी नेतृत्व को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र कठेरिया, शशांक सक्सेना, पूर्व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और उमर खान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User