लखनऊ में सड़क हादसे में मासूम की मौत:नगर निगम के ट्रैक्टर ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
लखनऊ के सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी के पास मंगलवार शाम नगर निगम के ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी पिता की गुमटी के किनारे बैठा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन पीछे कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाराबंकी के घुंघटेर निवासी रामू के मुताबिक, उनका बेटा कृष्णा (8) मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी के पास उनकी गुमटी के किनारे बैठा था। इसी दौरान नगर निगम का कटिंग ट्रैक्टर (UP-32 KN-1670) चालक ने अचानक पीछे कर दिया। इससे कृष्णा ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)