CDI इंस्पेक्टर के खाते से उड़े चार लाख:भनक तक नहीं लगी, साइबर थाने में की शिकायत, लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले

Oct 09, 2026 - 09:10
0
CDI इंस्पेक्टर के खाते से उड़े चार लाख:भनक तक नहीं लगी, साइबर थाने में की शिकायत, लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले
आगरा साइबर अपराधियों ने सीआईडी इंस्पेक्टर के खाते से ही चार लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरे मामले में ठगों ने डीजीपी का पीआरओ बनकर युवक से 13.25 लाख रुपये ठग लिए। पहला मामला पीपलगांव का है। मूल रूप से खेलगांव पब्लिक स्कूल, बजहा, प्रयागराज निवासी लखन लाल मिश्र सीआईडी इंस्पेक्टर हैं और आगरा में तैनात हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की पीपलगांव, प्रयागराज शाखा में है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को सात बार में उनके खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्हें पैसे निकलने का मैसेज भी नहीं मिला। बाद में खाता चेक करने पर ठगी का पता चला। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी का पीआरओ बताकर ठगी दूसरा मामला न्यू जनता कॉलोनी, मुस्तफा क्वार्टर का है। यहां रहने वाले अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना शिक्षिका हैं और रोहता क्षेत्र में बीएलओ का काम देख रही हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वीरू शर्मा नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को समाजसेवी बताया और लखनऊ में बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा किया। कुछ समय बाद वीरू ने फोन कर कहा कि आपके बेटे ने एएसआई क्लर्क की परीक्षा दी है, वह उसका चयन करा सकता है। उसके संबंध डीजीपी के पीआरओ से हैं। बाद में उसने राज शर्मा नाम के व्यक्ति से फोन पर बात कराई और कहा कि यही डीजीपी के पीआरओ हैं। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई बार में 13.25 लाख रुपये ले लिए। व्हाट्सएप पर परीक्षा परिणाम की फर्जी पीडीएफ भी भेजी। जब अधिकृत वेबसाइट पर बेटे का नाम नहीं दिखा तो ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User