CGST गाजियाबाद आयुक्तालय की हिन्दी पत्रिका हिंडन को पुरस्कार:दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में CGST गाजियाबाद के कमिश्नर सम्मानित
सीजीएसटी गाजियाबाद आयुक्तालय की हिन्दी पत्रिका हिंडन को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की अखिल भारतीय हिन्दी गृह पत्रिका पुरस्कार योजना में ‘क’ क्षेत्र के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है। यह गाजियाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि है।
दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित सीएसओआई सभागार में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने सीजीएसटी ग़ाज़ियाबाद के कमिश्नर विपुल गुप्ता को यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर कमिश्नर विपुल गुप्ता ने पूरे सीजीएसटी ग़ाज़ियाबाद परिवार को बधाई प्रेषित की,और कहा कि भविष्य में पत्रिका को समृद्ध बनाने के लिए , हिन्दी भाषा के प्रचार हेतु आयुक्तालय प्रतिबद्ध रहेगा।
इस उपलक्ष्य में कार्यालय में आयोजित समारोह में अपर आयुक्त श्रवण बंसल, साहिल सेठ, एवं संयुक्त आयुक्त अभिषेक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)