चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग:वाराणसी में जागरूकता अभियान, छात्राओं को मांझे के खतरे बताए
वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर सालभर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत संत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के आह्वान पर सुबह-ए-बनारस क्लब ने अध्यक्ष मुकेश जायसवाल और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। वक्ताओं ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की मौत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को केवल हादसों के बाद छापेमारी करने के बजाय पूरे साल प्रतिबंधित मांझे की बिक्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यह मांझा इंसानों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा है। कार्यक्रम में श्याम दास गुजराती, ललित गुजराती, बीडी टकसाली सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)