चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी:हवा में उड़ रहा धागा गले में फंसा, बाइक सवार गंभीर घायल

Sep 29, 2026 - 20:08
0
चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी:हवा में उड़ रहा धागा गले में फंसा, बाइक सवार गंभीर घायल
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। विशेषरपुर के पास हवा में उड़ रहा मांझा अचानक उसकी गर्दन में फंस गया। इससे गर्दन पर गहरा कट लग गया और युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। गैराज जाते समय गर्दन में फंसा मांझा हमदरवाजा निवासी 32 वर्षीय अब्दुल खालिद, मोहम्मद जब्बार के बेटे हैं। वह मंगलवार शाम बाइक से गैराज जा रहे थे। विशेषरपुर के पास अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मांझे से गर्दन कटने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अब्दुल खालिद को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद इलाज शुरू किया और गर्दन पर कई टांके लगाए। समय पर अस्पताल पहुंचने से उनका इलाज हो सका। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। चाइनीज मांझे की बिक्री पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User