झांसी में महिला की मौत पर विवाद:ससुराल वाले बोले-बीमार थी बहू, मायके पक्ष ने कराया पोस्टमॉर्टम

Sep 29, 2026 - 20:08
0
झांसी में महिला की मौत पर विवाद:ससुराल वाले बोले-बीमार थी बहू, मायके पक्ष ने कराया पोस्टमॉर्टम
झांसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यहां सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बीमारी से मौत होने पर शंका जताई और शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। ससुराल पक्ष ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मायके वाले पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। मामला समथर थाना क्षेत्र की नई बस्ती का है। यहां रहने वाली लक्ष्मी देवी (35) की मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति रविकांत शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के भाई और मायके पक्ष के अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने बहन की मौत को लेकर शंका जताई और पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज लक्ष्मी के जेठ विनोद कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को पति रविकांत ने लक्ष्मी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनके मुताबिक, लक्ष्मी को टीबी की बीमारी थी। रविकांत साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं और पहले पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज में पैसे खर्च होने के बाद जब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही तो लक्ष्मी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विनोद का दावा है कि डॉक्टरों ने परिवार को बताया था कि लक्ष्मी के फेफड़े काफी खराब हो चुके थे। 2008 में हुई थी शादी, एक बेटा है विनोद कुमार के मुताबिक, रविकांत और लक्ष्मी की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के करीब 10 साल तक उनके कोई बच्चा नहीं हुआ। बाद में उनके बेटे युवराज का जन्म हुआ। विनोद ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी के मायके वाले अब विवाद की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष नहीं चाहता कि शव का पोस्टमॉर्टम हो, जबकि मायके वाले अपनी शंका दूर करने के लिए पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव मायके पक्ष के लोग काफी देर तक पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User