चांदी लूट के खुलासे पर पुलिस का सम्मान:लूटी चांदी बरामद होने पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस को सम्मानित किया
लखनऊ के शाहाबाद में सर्राफा व्यापारी हृदय राम सोनी जी से हुई करीब आठ किलो चांदी लूट का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चांदी बरामद कर ली। बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर वारदात की थी। घटना के बाद व्यापारी समाज में रोष और सुरक्षा को लेकर चिंता थी। जानकारी मिलते ही आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी और चांदी बरामदगी की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी जी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल चार-पांच दिनों से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहा। राजेश सोनी जी ने कहा कि संगठन ने मामले को प्राथमिकता से उठाकर पुलिस प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया। पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित खुलासे के बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शाहाबाद कोतवाली में क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह एवं थानाप्रभारी अरबिंद कुमार राय जी को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंश जी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल जी, दुबग्गा इकाई अध्यक्ष के.के. सोनी जी, अंकित सोनी जी और हरदोई जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदेश विधि सलाहकार हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनिधि चौधरी जाटनी जी ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। राजेश सोनी जी ने पुलिस टीम को हरदोई में सम्मानित करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)