चार हत्याओं का आरोपी हिस्ट्रीशीटर स्टेशन से गिरफ्तार:50 साल के आरोपी पर एटा और मैनपुरी में हत्या के मामले दर्ज; तलाशी में मिला अवैध चाकू
कासगंज में जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार हत्याओं समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ राजवीर उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कासगंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। चाकू मिलने के मामले में जीआरपी कासगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 50 साल है और वह एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के कलुआटीलपुर का रहने वाला है। उस पर साल 1996 में एटा के नयागांव में दो हत्याओं, 2004 में मैनपुरी के बिछवां में हरेन्द्र सिंह उर्फ कारे और 2018 में सुनीता देवी की हत्या के मामलों में नाम सामने आया था। नयागांव थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 85-ए खोली गई थी। पहचान छिपाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी, बदले नाम पुलिस के अनुसार, आरोपी जमानत मिलने के बाद से फरार था। गिरफ्तारी से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी। उसने पहले अपना नाम बबलू से बदलकर राजवीर और फिर धर्मा रख लिया था। जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)