चौथे नवरात्र पर माता कूष्मांडा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु:नगला शक्तिपीठ पर उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटे-घड़ियाल से गूंजा मंदिर
बदायूं में नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को माता कूष्मांडा की आराधना के साथ मंदिरों में भक्ति का रंग और गहरा हो गया। सुबह से ही माता के दर्शन की आस लेकर श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के नगला शक्तिपीठ पर भक्तों की भीड़ जुटी रही। कहीं पूजा की थाली में सजे फूल और प्रसाद नजर आए तो कहीं घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच माता रानी के जयकारे सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कूष्मांडा सृष्टि की सृजनकर्ता और अपने भक्तों को ऊर्जा, आरोग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर फूल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। नगला शक्तिपीठ पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिर में गूंजते घंटे-घड़ियाल और माता के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद माता से परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। नवरात्र को लेकर घरों में भी पूजा-पाठ और व्रत का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर रहे हैं। चौथे नवरात्र पर माता कूष्मांडा की पूजा के साथ ही मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)