चाय की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, बुजुर्ग की मौत:देवरिया के लाहिलपार में भोर 3 बजे हादसा; पति बाल-बाल बचे, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Oct 11, 2026 - 08:18
0
चाय की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, बुजुर्ग की मौत:देवरिया के लाहिलपार में भोर 3 बजे हादसा; पति बाल-बाल बचे, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार भोर करीब 3 बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में सो रही 65 वर्षीय चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय उनके पति बच्चन चौहान भी दुकान में सो रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। दुकान बंद कर झोपड़ी में सो रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार, लाहिलपार निवासी बच्चन चौहान सड़क किनारे झोपड़ी में चाय की दुकान चलाते हैं। वह अपनी पत्नी चंद्रावती देवी के साथ रात में दुकान पर ही रहते थे। शनिवार देर रात दोनों रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद सो गए थे। रविवार भोर करीब 3 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। गाड़ी की चपेट में आने से चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्कॉर्पियो कब्जे में, दो लोग हिरासत में हादसे की सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गाड़ी में सवार अन्य लोगों के फरार होने की सूचना है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कॉर्पियो अनियंत्रित कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User