चेन स्नेचिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, एक नाबालिग भी पकड़ा गया, दोनों से आधी-आधी चेन बरामद
शाहजहांपुर में मंगलवार रात करीब 2 बजे चेन स्नेचिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इस मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। दोनों से आधी-आधी सोने की चेन बरामद हुई। यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में सोमवार शाम करीब छह बजे हुई। श्रीप्रकाश के गले से दो लोगों ने चेन छीनी और भाग गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली।सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा, जिसने अपने साथी प्रेमपास निवासी बूचड़ी कालोनी का नाम बताया। नाबालिग से 6 ग्राम की आधी चेन बरामद हुई। प्रेमपास की तलाश में कैंट इलाके में घेराबंदी हुई। पुलिस को देख वह जंगल की ओर भागा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस की तरफ से की गयी जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। उससे 7 ग्राम चेन बरामद हुई। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सदर बाजार निरीक्षक राजीव कुमार टीम के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे। तभी आरोपी ने फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)