छात्रा अर्चिता बनीं एक दिन कोतवाल:जयसिंहपुर कोतवाली में सुनीं जन समस्याएं, लापता युवक मामले पर दिए निर्देश
सुल्तानपुर में नारी सशक्तीकरण और बालिका नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भभोट की कक्षा आठ की छात्रा अर्चिता वर्मा को जयसिंहपुर कोतवाली में एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बरसोमा गांव निवासी दीपक ने अपने बेटे प्रियांशु पांडेय के लापता होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। सोमवार को उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसके बाद संपर्क नहीं हो सका। अर्चिता ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए उपनिरीक्षक निर्मल कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दूबे, सहायक अध्यापक अजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)