मुरादाबाद में सीओ कार्यालय के बाहर मारपीट:नारियल की दुकान लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Oct 14, 2026 - 16:13
0
मुरादाबाद में सीओ कार्यालय के बाहर मारपीट:नारियल की दुकान लगाने को लेकर हुआ था विवाद
मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीओ कार्यालय के ठीक सामने नारियल की दुकान लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। सीओ कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क पर दोपहर करीब 12:40 बजे दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क किनारे नारियल की दुकान लगाने की जगह को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों के लोग दुकान की जगह पर अपना हक जता रहे थे। देखते ही देखते जुबानी जंग हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों तरफ से सरेआम लात-घूंसे चलने लगे। इस हंगामे के कारण व्यस्त सड़क पर राहगीरों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और सरेराह एक-दूसरे को पीटते रहे। विवाद बढ़ता देख सिविल लाइंस थाने से अतिरिक्त पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर काबू पाया। सड़क पर कानून हाथ में लेने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को मौके पर ही धर-दबोचा और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User