छात्रा बनी एक दिन की डीएम:जालौन में प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

Oct 15, 2026 - 12:52
0
छात्रा बनी एक दिन की डीएम:जालौन में प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं
जालौन के उरई में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मडोरा की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी समीर ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस पहल से छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। प्रतीक्षा ने कहा कि उनका सपना मेहनत से पढ़ाई करके आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनना है। उन्होंने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से पढ़ाई करने की बात कही। मिशन शक्ति के तहत इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User