गोरखपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या:दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम, जमीन का था पुराना विवाद
गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती-बारी करते हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र शिवम पांडेय करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना बाद मुख्य आरोपित मौके से फरार है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितो की तलाश चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)