छात्रा से नाबालिग ने रेप किया, दूसरा निगरानी करता रहा:झांसी में 6 महीने बाद शादी थी, बदनामी होने पर युवती ने सुसाइड किया, दोनों गिरफ्तार
झांसी में गैंगरेप के बाद बीए छात्रा के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम को खुलासा कर दिया। इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक की उम्र 17 साल है, जबकि उसका दोस्त 16 साल का है। आज शाम को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी विकास कुमार ने बताया- छात्रा और 16 साल के किशोर की पहले से दोस्ती थी। घरवालों ने छात्रा की शादी तय कर दी थी। 20 सितंबर को उसने किशोर को गांव के सामुदायिक केंद्र में बुलाया। वह दोस्त को बाहर निगरानी पर खड़ा करके कमरे के अंदर चला गया। जहां छात्रा ने उससे कहा- उसकी शादी तय हो चुकी है, लेकिन वो किशोर से शादी करना चाहती है। बातचीत होने के दौरान किशोर ने छात्रा से शरीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान 3 युवक आ गए। दोस्त के बताने पर छात्रा और किशोर कमरे के बाहर आ गए। लोगों ने तीनों को एकसाथ देख लिया। यह बात पूरी गांव में फैल गई। बदमानी होने पर छात्रा ने 21 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। भाई ने 6 लोगों पर गैंगरेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को अरेस्ट कर लिया है। बाकी 4 आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)