छात्रों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए:भदोही में साइबर सेल ने OTP और UPI PIN साझा न करने की सलाह

Oct 15, 2026 - 16:28
0
छात्रों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए:भदोही में साइबर सेल ने OTP और UPI PIN साझा न करने की सलाह
भदोही में साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस की साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने ज्ञानपुर स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों की जानकारी दी गई। टीम ने छात्रों को सतर्क रहने और अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने के तरीके बताए। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी के बारे में बताया गया। टीम ने सलाह दी कि अपना OTP, ATM PIN, UPI PIN और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर बिना जांच-पड़ताल के ऐप डाउनलोड करने से भी बचें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें छात्रों को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारी गोपनीय रखने के तरीके बताए गए। टीम ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस टीम ने छात्रों को खुद सतर्क रहने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिजन यादव और नोडल शिक्षक डॉ. प्रभात रंजन अम्बष्ट मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User