ग्रेटर नोएडा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने रॉड निकाली:कार चालकों से झगड़ा किया, बिना टोल दिए निकलने पर हुआ विवाद

Oct 15, 2026 - 16:28
0
ग्रेटर नोएडा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने रॉड निकाली:कार चालकों से झगड़ा किया, बिना टोल दिए निकलने पर हुआ विवाद
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों और कार चालकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक टोलकर्मी हाथ में लोहे की रॉड लेकर कार चालकों को धमकाता दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बुधवार को हुई, जब कुछ युवक टोल से गुजर रहे थे। किसी बात को लेकर उनका टोलकर्मियों से विवाद हो गया। बहसबाजी बढ़ने पर टोलकर्मी ने लोहे की रॉड निकाल ली और कार चालकों को धमकाने लगा। कार चालकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विवाद गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था। कुछ युवक बिना टोल दिए निकलना चाहते थे, जबकि टोलकर्मी फास्टैग रिचार्ज करने को कह रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User