चित्रकूट में 14 ग्रामीण सड़कों के लिए 5.06 करोड़ मंजूर:बारिश में खराब हुई सड़कों का निर्माण और मरम्मत होगी
चित्रकूट जिले में बरसात से खराब हुई 14 ग्रामीण सड़कों की हालत अब सुधरेगी। जिला पंचायत इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करीब 5.06 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर होगा। इन कार्यों में सड़क लेपन, पैच मरम्मत, सीसी रोड और रिटेनिंग वॉल का निर्माण शामिल है। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। कई गांवों के लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण और मरम्मत होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। इन कामों में अकबरपुर संपर्क मार्ग, लोटवारा-काजीखेड़ा-मीटाखेड़ा मार्ग और खण्डेहा में पटेल तिराहा से अर्जुनपुर तक की सड़कें भी शामिल हैं। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जिला पंचायत से 14 कार्य कराए जाएंगे। सभी काम निर्धारित मानकों और नियमानुसार कराए जाएंगे। कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और स्थानीय संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जिला पंचायत से 14 कार्य कराए जाएंगे। सभी काम निर्धारित मानकों और नियमानुसार कराए जाएंगे। कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और स्थानीय संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)