चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबा हैंडबॉल खिलाड़ी:प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आया था गोंडा का नवीन तिवारी, गोताखोरों ने निकाला शव

Oct 15, 2026 - 07:03
0
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबा हैंडबॉल खिलाड़ी:प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आया था गोंडा का नवीन तिवारी, गोताखोरों ने निकाला शव
चित्रकूट में बुधवार दोपहर हादसे में गोंडा के हैंडबॉल खिलाड़ी नवीन तिवारी (17) की जान चली गई। वह प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची गोंडा की टीम का सदस्य था। दर्शन के बाद आरोग्यधाम घाट पर मंदाकिनी नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। नवीन को डूबता देखकर साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नवीन का शव नदी से बाहर निकाला गया। दर्शन के बाद नदी में नहाने उतरे खिलाड़ी गोंडा की हैंडबॉल टीम के खिलाड़ी चित्रकूट में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद कुछ खिलाड़ी आरोग्यधाम घाट पर मंदाकिनी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान नवीन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके। गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला शव घटना की सूचना मिलने पर नया गांव थाना पुलिस गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद नवीन का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को जानकीकुंड अस्पताल में रखवाया गया। थाना प्रभारी निमेश त्रिपाठी ने बताया कि साथी खिलाड़ियों ने शव की पहचान नवीन तिवारी के रूप में की है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। गोंडा से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थी टीम नवीन प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गोंडा की टीम के साथ आया था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी दर्शन के लिए चित्रकूट गए थे, जहां यह हादसा हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User