चित्रकूट में नाली बंद होने से घरों में घुसा पानी:ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई, समाज सेविका ने गांव पहुंचकर सुनी समस्या

Oct 05, 2026 - 16:04
0
चित्रकूट में नाली बंद होने से घरों में घुसा पानी:ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई, समाज सेविका ने गांव पहुंचकर सुनी समस्या
चित्रकूट के नादिन कुर्मीयान गांव में दशकों पुरानी नाली बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने नाली पर दीवार बना दी, जिससे गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इस वजह से एक ग्रामीण का कच्चा मकान भी ढह गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घरों का पानी इसी नाली से निकलता था, जो अब बंद है। बारिश और नाली के पानी से घरों के आसपास जलभराव हो गया है। उनका कहना है कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। समाधान न मिलने पर ग्रामीण समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय के पास पहुंचे। अर्चना गांव पहुंचीं और दोनों पक्षों से बात की, लेकिन दूसरा पक्ष दीवार हटाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद अर्चना ने राजापुर एसडीएम पूजा गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गंदे पानी से बीमारी फैलने और अन्य कच्चे मकान गिरने का खतरा है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User