गुलमोहर विहार में भागवत कथा की तैयारी:दिसंबर में कथा के आयोजन को लेकर बुलाई बैठक

Oct 05, 2026 - 16:04
0
गुलमोहर विहार में भागवत कथा की तैयारी:दिसंबर में कथा के आयोजन को लेकर बुलाई बैठक
कानपुर में गुलमोहर विहार, केशव नगर में आगामी दिसंबर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर 11 अक्टूबर को गुलमोहर विहार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में भागवत कथा के आयोजन, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक में कथा के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्रवासियों के लिए भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User