चित्रकूट में पिंक समाधान दिवस में 116 शिकायतें मिलीं:14 का मौके पर समाधान, चकरोड, आवासीय भूमि और बिजली बिल की समस्याएं ज्यादा रहीं
चित्रकूट के राजापुर में 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत पिंक समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 116 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 14 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी शिकायतों पर अधिकारियों को तय समय में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में चकरोड, आवासीय भूमि, बिजली और चकबंदी जैसी समस्याएं सामने आईं। डीएम ने हर शिकायत की गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने, आईजीआरएस शिकायतों को प्राथमिकता देने और अदालतों के अटके मामलों में जल्द आदेश पत्र जारी करने को कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसपी अरुण कुमार सिंह ने महिला संबंधी शिकायतों में पुलिसकर्मियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनशिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इस दौरान एसडीएम पूजा गुप्ता, सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीओ यामीन अहमद और बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल वर्धन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)