औरैया में किशोरियों को हस्तशिल्प प्रशिक्षण:महिलाओं को सिखाए जरूरी स्वरोजगार हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

Oct 17, 2026 - 17:13
0
औरैया में किशोरियों को हस्तशिल्प प्रशिक्षण:महिलाओं को सिखाए जरूरी स्वरोजगार हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
औरैया के ग्राम पंचायत कोठी दासपुर में 17 अक्टूबर को अपेक्षा महिला बाल विकास समिति की ओर से हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की मास्टर ट्रेनर सुधा देवी ने 17 किशोरियों को रबर बैंड से चोटी बनाना सिखाया। इसके साथ ही लड्डू गोपाल के लिए सर्दियों के कपड़े बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए हुनर सिखाना था। महिलाओं ने बताया कि गांव में 13 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें आय के नए स्रोत विकसित करने के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई थी। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने आयोजन के लिए आभार जताया और इसे उपयोगी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User