चित्रकूट में पर्यटन सुविधाओं पर खर्च होंगे 6 करोड़:राही पर्यटक आवास में बनेंगे 12 नए कमरे, यात्री निवास का जीर्णोद्धार

Oct 09, 2026 - 15:15
0
चित्रकूट में पर्यटन सुविधाओं पर खर्च होंगे 6 करोड़:राही पर्यटक आवास में बनेंगे 12 नए कमरे, यात्री निवास का जीर्णोद्धार
चित्रकूट में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठहरने की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए शासन ने दो पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें राही पर्यटक आवास गृह में 12 अतिरिक्त कमरों का निर्माण और यूपीटी चौराहे स्थित यात्री निवास भवन का जीर्णोद्धार शामिल है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि राही पर्यटक आवास गृह के लिए 3 करोड़ रुपए और यात्री निवास भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी 3 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इन परियोजनाओं से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चित्रकूट में रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग जैसे धार्मिक स्थलों पर सालभर भीड़ रहती है। अमावस्या और मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे ठहरने की समस्या होती है। इन कार्यों के पूरा होने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ठहरने के अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बाहर से आने वाले लोगों का प्रवास और सुविधाजनक होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User