ललितपुर में खतौनी-खसरा नकल के नाम पर वसूली का आरोप:भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की

Oct 09, 2026 - 15:15
0
ललितपुर में खतौनी-खसरा नकल के नाम पर वसूली का आरोप:भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की
ललितपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने लेखपालों पर खतौनी-खसरा की नकल देने के नाम पर 1800 रुपये तक वसूलने का आरोप लगाया है। झांसी के मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में राजस्व रिकॉर्ड में नाम और हिस्से गलत दर्ज करने का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही, भारी बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। यूनियन ने फसल बीमा भुगतान में गड़बड़ी की जांच और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग संगठन का कहना है कि किसानों के पास खतौनी नंबर होने के बावजूद कुछ लेखपाल नकल के लिए पैसे ले रहे हैं। सरकार की तरफ से फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया मुफ्त होने के बाद भी किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। यूनियन ने इस वसूली को तुरंत रोकने और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User