चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत:एक ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे की प्रयागराज ले जाते समय मौत
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में बाबूपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जिला मुख्यालय से चिल्लिमल की ओर निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवचरण को मृत घोषित कर दिया। सरोज की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन मऊ के पास रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया। शिवचरण दो भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने हादसे की पुष्टि की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)