स्मृति ईरानी के अमेठी आवास का नाम बदला:अब 'माधव भवन' कहलाएगा, 14 अक्टूबर को कार्यक्रम में होंगी शामिल

Oct 13, 2026 - 14:07
0
स्मृति ईरानी के अमेठी आवास का नाम बदला:अब 'माधव भवन' कहलाएगा, 14 अक्टूबर को कार्यक्रम में होंगी शामिल
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी स्थित आवास का नाम बदल दिया गया है। अब उनका घर 'माधव भवन' के नाम से जाना जाएगा। आवास के बाहर नया बोर्ड लगा दिया गया है और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है।पहले इसे सांसद आवास के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी अपने आवास को नया रूप देने की तैयारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वे 14 अक्टूबर को अमेठी आएंगी और अपने आवास पर भी जा सकती हैं। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमेठी में स्मृति ईरानी की सक्रियता बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद यह उनकी चौथी अमेठी यात्रा होगी। उनके आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। 14 अक्टूबर को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी भाजपा सूत्रों के अनुसार, स्मृति ईरानी 14 अक्टूबर को अमेठी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा, वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User