चलते तेल कोल्हू में कड़ा फंसने से हाथ कटा:लखीमपुर-खीरी में मशीन के सामने से निकल रही थी युवती, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Oct 03, 2026 - 13:14
0
चलते तेल कोल्हू में कड़ा फंसने से हाथ कटा:लखीमपुर-खीरी में मशीन के सामने से निकल रही थी युवती, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
मितौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरझला के शाहिदपुर गांव में शनिवार शाम एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हो गया। चलते तेल कोल्हू मशीन में कड़ा फंस जाने के कारण एक युवती का हाथ चपेट में आ गया और कटकर शरीर से अलग हो गया। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शाहिदपुर गांव की रहने वाली साक्षी (20) शनिवार शाम गांव में ही लगे एक तेल निकालने वाले कोल्हू के पास खड़ी थी। उस समय कोल्हू मशीन चालू हालत में थी। बताया जा रहा है कि साक्षी के हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। मशीन के पट्टे से उलझा कड़ा, हाथ कटकर अलग चलते कोल्हू में से कुछ निकालने के प्रयास में उसका कड़ा मशीन के पट्टे या गियर में उलझ गया। देखते ही देखते साक्षी का पूरा हाथ मशीन की चपेट में आ गया और खिंचता चला गया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कोल्हू का इंजन बंद किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और साक्षी का हाथ कटकर शरीर से अलग हो चुका था। लखीमपुर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर हादसे के बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत खून से लथपथ युवती को संभाला और निजी वाहन के जरिए जिला अस्पताल लखीमपुर ले गए। लखीमपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण उसे तत्काल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, साक्षी जन्म से ही अपने नाना के घर शाहिदपुर में रह रही थी। गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि युवती की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज की सख्त जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User