चलती ट्रेन में चढ़ते समय ट्रैक पर गिरी युवती:प्रतापगढ़ में RPF और रेलकर्मियों ने बचाया, प्रेशर लगाकर रुकवाई ट्रेन
रायबरेली स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक युवती ट्रैक पर गिर गई। ट्रेन मैनेजर की सतर्कता और आरपीएफ व रेलकर्मियों की मदद से उसकी जान बच गई। युवती को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना तब हुई जब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से लखनऊ जा रही ट्रेन नंबर 15119 रायबरेली स्टेशन से रवाना हो रही थी। एक महिला यात्री दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर गिर गई। महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर शिवकुमार ब्रेकवान के पास से यात्रियों पर नजर रख रहे थे। महिला को गिरते देख उन्होंने तुरंत प्रेशर लगाकर ट्रेन रुकवाई और लोको पायलट को सूचना दी। ट्रेन रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन स्टाफ ने तुरंत महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। समय पर ट्रेन रुकने और रेलकर्मियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)