आगरा में सुबह से सूरज की लुका-छुपी:7 किमी की रफ्तार से चल रही है हवा, दोपहर में निकलेगी धूप
आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। करीब 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह गर्मी का अहसास नहीं रहा। तड़के हल्की सर्दी भी महसूस हुई।
आज दिनभर तेज हवाओं के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इस बीच बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगरा से रूठी बारिश
लखनऊ में 14वें दिन भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गोंडा के भी 8 गांवों में पानी घुस आया है और सीतापुर के भी 20 गांव जलमग्न हो गए हैं। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 12 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 11.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों से चल रही हवा की वजह से दिन और रात दोनों तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि रविवार के 34.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान रविवार के 23.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 14 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, दिनभर हवाएं चलेंगी
15 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं
16 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 33°C
न्यूनतम तापमान: करीब 23°C
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)