चलती ट्रेनों में चोरी करने वाला 16 साल से फरार:कुर्की के बाद भी कोर्ट नहीं आया, मुखबिर की सूचना पर एटा से पकड़ा गया

Oct 17, 2026 - 12:04
0
चलती ट्रेनों में चोरी करने वाला 16 साल से फरार:कुर्की के बाद भी कोर्ट नहीं आया, मुखबिर की सूचना पर एटा से पकड़ा गया
कासगंज जीआरपी पुलिस ने चलती पैसेंजर ट्रेन में चोरी करने वाले एक वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी करीब 16 साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार सारिक पुत्र मुन्ने खां एटा के पटियाली गेट धोबियान गली का है। पुलिस के अनुसार, सारिक साल 2010 से मुकदमे में कोर्ट नहीं आ रहा था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ और फरार घोषित किया गया। कुर्की के बाद भी वह कोर्ट नहीं आया। आरोपी का फोटो या मोबाइल नंबर न होने से गिरफ्तारी चुनौती थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि वह एटा में पहचान छिपाकर रह रहा है। जीआरपी टीम ने उसे एटा से पकड़ा। सारिक पर जीआरपी कासगंज और एटा थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User