किदवई नगर में भोजन वितरण:श्री श्याम जी सेवा समिति ने लगाई 629वीं रसोई, जरूरतमंदों को कराया भोजन

Oct 17, 2026 - 12:04
0
किदवई नगर में भोजन वितरण:श्री श्याम जी सेवा समिति ने लगाई 629वीं रसोई, जरूरतमंदों को कराया भोजन
कानपुर में किदवई नगर में श्री श्याम जी सेवा समिति के तत्वावधान में 629वीं श्री श्याम रसोई का आयोजन किया गया। 17 अक्टूबर को स्वेता संतोष मेनन के सुपुत्र श्रेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनिल तुलस्यान ने श्री सोटे वाले हनुमान मंदिर में हलवा, पूड़ी और सब्जी का निशुल्क वितरण किया। इस दौरान करीब 100 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने बताया कि समिति जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के उद्देश्य से कार्य करती है। आयोजन के माध्यम से सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User