चंदौली के 5 डैम से 2730 क्यूसेक पानी छोड़ा गया:48 घंटे की बारिश से बढ़ा जलस्तर, पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद रविवार सुबह पांच डैम से कुल 2730 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। लगातार बारिश से डैमों का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर सामान्य बनाए रखने के लिए पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। मुसाखाड़ डैम से 845 क्यूसेक, लतीफशाह डैम से 661 क्यूसेक, भैसोड़ा डैम से 213 क्यूसेक, नौगढ़ डैम से 533 क्यूसेक और चंद्रप्रभा डैम से 478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में पहुंच रहा है। डैमों पर आवाजाही रोकी, पुलिस तैनात एहतियात के तौर पर पांचों डैम की तरफ लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। चकिया, नौगढ़ और चकरघट्टा थाना क्षेत्रों में स्थित सभी डैमों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस टीम जलस्तर और आसपास की स्थिति पर नजर रख रही है बारिश बढ़ी तो फिर छोड़ा जा सकता है पानी अधिकारियों का कहना है कि डैम से फिलहाल कम मात्रा में पानी छोड़ा गया है, इसलिए किसी तरह का खतरा नहीं है। आने वाले दिनों में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है और जलस्तर बढ़ता है तो दोबारा पानी छोड़ा जा सकता है। फिलहाल जलस्तर सामान्य होने से राहत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)