चंदौली के देवी मंदिरों में नवरात्रि के पहले दिन भीड़:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु; 9 दिन तक चलेंगे दर्शन
चंदौली में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से भक्त मंदिरों में पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन करने वालों का सिलसिला जारी रहा। नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्र पर्व जिले में आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, चकिया के प्राचीन काली माता मंदिर और मुगलसराय के काली मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्त अपने साथ फूल-माला, पूजन सामग्री और जल लेकर आए और मां की पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। व्रत-पूजन से सुख-शांति की कामना दर्शन करने पहुंचीं सरिता, कोमल, खुशबू और आरती ने बताया कि नवरात्र के दौरान उनकी मान्यता है कि माता मंदिरों में निवास करती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। उन्होंने कहा कि व्रत और पूजन से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक विकास होता है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु मां की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)