कपड़े की दुकान में आग लगने से 20 लाख नुकसान:संडीला रेलवे फाटक बंद होने से दमकलकर्मियों को पहुंचने में हुई देरी

Oct 11, 2026 - 11:21
0
कपड़े की दुकान में आग लगने से 20 लाख नुकसान:संडीला रेलवे फाटक बंद होने से दमकलकर्मियों को पहुंचने में हुई देरी
हरदोई जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र स्थित मुख्य कस्बा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक कपड़े की दुकान से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं की जगह आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने ले ली। दुकानदार के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का कीमती कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। यह आग शनिवार की देर रात लगी। ​घटना के वक्त जब दुकान से आग की लपटें बाहर आईं, तो पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आग की भीषणता को देखकर आसपास के अन्य दुकानदारों में भारी खौफ देखा गया। वे किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए और अपनी-अपनी दुकानों का सामान झटपट बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर हटाने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टी और पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग चाहकर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। ​रेलवे फाटक बंद होने से फायर ब्रिगेड को हुई देरी ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। हालांकि, इस दौरान रेलवे फाटक बंद रहने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा। यातायात और फाटक की बाधा के कारण दमकल वाहन काफी देर तक फंसे रहे, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई थी। ​कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू ​फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता, तो संडीला के घने बाजार में यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। पीड़ित दुकानदार जावेद के मुताबिक, इस हादसे में उनका लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका कारोबार तबाह हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User