चंदौली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का निधन:मंगलवार भोर में कार्डियक अटैक, कैंसर से भी जूझ रहे थे

Oct 13, 2026 - 14:39
0
चंदौली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का निधन:मंगलवार भोर में कार्डियक अटैक, कैंसर से भी जूझ रहे थे
चंदौली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का मंगलवार भोर में कार्डियक अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से जिले के प्रशासनिक विभाग में दुख का माहौल है। मनीष विक्रम पिछले करीब एक साल से चंदौली जिले में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मनीष विक्रम पहले मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। इस बीमारी से जूझने के बाद वे स्वस्थ हो गए थे। हालांकि, मंगलवार सुबह उन्हें अचानक कार्डियक अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। इसमें जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि पूरा जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User