चंदौली में 1.5 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार:भूसी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे हरियाणा से बिहार

Oct 04, 2026 - 22:42
0
चंदौली में 1.5 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार:भूसी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे हरियाणा से बिहार
चंदौली पुलिस ने रविवार को हाईवे पर एक ट्रक से 1,185 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक, शराब की पेटियां लकड़ी की भूसी से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थीं। बरामद शराब की मात्रा 10,451 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने रविवार शाम पुलिस लाइन सभागार में कार्रवाई का खुलासा किया। काले शाह मजार के पास रोका ट्रक एएसपी ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्वाट प्रभारी रामजन्म यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा और सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम हाईवे पर काले शाह मजार के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में ऊपर से लकड़ी की भूसी से भरी बोरियां लदी थीं। पुलिस टीम ने बोरियां हटाकर जांच की तो उनके नीचे शराब की पेटियां मिलीं। गिनती में कुल 1,185 पेटी बरामद हुईं। पुलिस को देखकर भागने लगा ड्राइवर पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान ट्रक चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिंधारी थाना क्षेत्र निवासी शेराराम उर्फ सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पानीपत से बिहार ले जाने का दावा एएसपी विक्रम दहिया ने दावा किया कि शराब की यह खेप हरियाणा के पानीपत से लोड की गई थी और इसे बिहार पहुंचाने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी रामजन्म यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User