एसआई और सिपाही के बीच गाली-गलौज का VIDEO:प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में विवाद; सीओ बोले- वीडियो जांच के बाद होगी कार्रवाई

Oct 04, 2026 - 22:42
0
एसआई और सिपाही के बीच गाली-गलौज का VIDEO:प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में विवाद; सीओ बोले- वीडियो जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में रविवार को एसआई एमटी भगवान सिंह यादव और एक सिपाही के बीच आपस में गाली-गलौज और वतू-तू, मैं-मैं का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान सिपाही को कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है। सिपाही को पीटने का आरोप बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हुई बातचीत का कथित वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा सिपाही को आरआई से शिकायत करने की बात कहते हुए कथित तौर पर धमकाया जा रहा है। बातचीत के दौरान अधिकारी की ओर से सिपाही को पीटने और लौटकर आने पर देख लेने जैसी बातें कहे जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस कथित वीडियो में सिपाही भी अधिकारी से सवाल करता सुनाई दे रहा है। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए दोनों को शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। मामले में सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायत में गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल बताए जा रहे वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सीओ लाइन प्रशांत राज हुड्डा ने बताया- एक एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक एसआई और सिपाही के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई है। हालांकि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User