चंदौली में 2-दिन में 24 से अधिक स्कूली वाहन सीज:मानकों पर खरे नहीं उतरने पर कार्रवाई, कई वाहन नौगढ़ थाने भेजे गए

Oct 03, 2026 - 11:17
0
चंदौली में 2-दिन में 24 से अधिक स्कूली वाहन सीज:मानकों पर खरे नहीं उतरने पर कार्रवाई, कई वाहन नौगढ़ थाने भेजे गए
चंदौली जिले में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए दो दिन का अभियान चलाया। शनिवार सुबह टीम ने कई स्कूलों से जुड़े वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों को सीज करने के साथ उनका चालान भी किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग की टीम ने नौगढ़ स्थित सनसिटी पब्लिक स्कूल और बेंगलुरु पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों से जुड़े वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के जरूरी कागजात, सुरक्षा इंतजाम और उनकी तकनीकी स्थिति की जांच की गई। टीम ने स्कूली बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के मानकों की भी पड़ताल की। पुरानी ओमनी और मार्शल समेत कई वाहन जांच के दायरे में चेकिंग के दौरान पुराने वाहनों के साथ ओमनी वैन और पुरानी मार्शल जैसी गाड़ियों की हालत देखी गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के दस्तावेजों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की। जिन वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिली, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी वाहनों का चालान कर नौगढ़ थाने भेजा परिवहन विभाग की पीटीओ अनिता वर्मा ने बताया कि सनसिटी पब्लिक स्कूल और बेंगलुरु पब्लिक स्कूल से जुड़े सभी वाहनों का चालान कर उन्हें सीज किया गया है। सीज किए गए वाहनों को नौगढ़ थाने भेज दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमित जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूली वाहनों की समय-समय पर जांच होने से बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User