चंदौली में 48 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शादी, नवविवाहितों को मिले उपहार और आर्थिक मदद
चंदौली के सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 48 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराईं। इसके बाद ब्लॉक अधिकारियों ने नवदंपतियों को उपहार देकर विदा किया। कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन और उनके मेहमानों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मंडप सजाकर किया गया अतिथियों का स्वागत सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के लिए परिसर में बड़ा मंडप सजाया गया था। मेहमानों के स्वागत के लिए बैंड-बाजा और डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। विवाह समारोह में सभी जोड़ों ने रीति-रिवाज के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की।
नवदंपतियों को दिए उपहार विवाह के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने सभी नवदंपतियों को उपहार दिए। इनमें सूखे मेवे, साड़ी, बर्तन सेट और अन्य घरेलू सामान शामिल थे। आयोजकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता की राशि दुल्हन के बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। दुल्हन के खाते में भेजी जाएगी सरकारी मदद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, कार्यक्रम में भोजन और अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था ब्लॉक प्रशासन की ओर से की जाती है। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार भी दिए जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)