उदित नारायण पीजी कॉलेज शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित:डॉ. अरुण कुमार अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार महामंत्री चुने गए
कुशीनगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव शिक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने शाम तीन बजे नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में डॉ. अरुण कुमार अध्यक्ष, डॉ. राजेश कुमार महामंत्री, डॉ. शरण शंकर सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार भारती कोषाध्यक्ष और डॉ. अश्वनी यादव गुआक्टा प्रतिनिधि चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों और कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का वादा किया। महामंत्री डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि संघ सभी शिक्षकों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए मिलकर काम करेगा। चुनाव अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी के गठन पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी से भी मुलाकात की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)