चंदौली में अष्टमी पर हुई मां महागौरी की पूजा:मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुख-समृद्धि सभी ने की कामना

Oct 18, 2026 - 11:47
0
चंदौली में अष्टमी पर हुई मां महागौरी की पूजा:मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुख-समृद्धि सभी ने की कामना
चंदौली में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, सेहत और खुशहाली की कामना की। जिला मुख्यालय के श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर, श्री महावीर मंदिर, माता संतोषी मंदिर, मां सती सेवा समिति मंदिर, मझवार रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां काली मंदिर और नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने माता रानी को नारियल, चुनरी, फूल-माला, फल और पूजन सामग्री अर्पित कर माथा टेका। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। मान्यता है कि मां महागौरी शांति, पवित्रता और करुणा का प्रतीक हैं। सच्चे मन से आराधना करने वालों के कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख-शांति आती है। मां भक्तों पर कृपा बरसाती हैं, मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अष्टमी पर पूजा के विशेष महत्व से भक्तों में खास उत्साह दिखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User