बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत:पॉलिश से भरी ट्रॉली सामने से आए वाहन को बचाने में पलटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली के देवरनियां कोतवाली क्षेत्र में रिछा चौकी के पास सिंधौरा पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामने से आए वाहन को बचाने में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बरेली के बालपुर निवासी राजपाल (38) ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक के रूप में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह ट्रॉली में पॉलिश भरकर सितारगंज की एक मिल जा रहा था। जब वह रिछा-जहानाबाद रोड पर सिंधौरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई और सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में राजपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलने पर देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राजपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राजपाल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। इनमें बेटी झलक (14), बेटा अंकित (12) और बेटी भूरी (10) शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से सहारा उठ गया। जानकारी के अनुसार, कुंडरा कोठी पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार कराया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)