चंदौली में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवकों की मौत:एक घायल, नाराज लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस समझाने में जुटी
चंदौली में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से नाराज लोग दोनों शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। वे मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र का है। बाजार से लौटते समय हुआ हादसा कोनिया गांव के जीतू राजभर (25), अशोक राजभर (20) और भुजना गांव के नथुनी (25) शनिवार रात एक बाइक से बाजार से लौट रहे थे। नरहन-कोनिया मार्ग पर बिहार बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक राजभर और नथुनी की मौके पर मौत हो गई। जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में वाराणसी रेफर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे लोग हादसे से नाराज लोगों ने दोनों मृतकों के शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर नावमेंद्र कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसी बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)